Mathura News: कोर्ट के फैसले का संतों किया स्वागत, न्यास में गोस्वामी समाज को शामिल करके बनाया जाय कोरिडोर

Mathura News: फलाहारी जी महाराज ने कहा कि ब्रजभूमि में नवीन वृन्दावन कोरिडोर समिति से भक्तों को,बृजवासियों को और गोस्वामी समाज को दिक्कत नहीं होनी चाहिए, उनके हितों को ध्यान में रखकर कोरिडोर निर्माण करना चाहिए।

Amit Sharma
Published on: 10 Aug 2025 5:37 PM IST
Mathura News: कोर्ट के फैसले का संतों किया स्वागत, न्यास में गोस्वामी समाज को शामिल करके बनाया जाय कोरिडोर
X

 Vrindavan corridor project

Mathura News: न्यायालय के आदेश आने पर ब्रजभूमि में संतों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है, श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी जी महाराज ने कहा कि ब्रजभूमि में नवीन वृन्दावन कोरिडोर समिति से भक्तों को,बृजवासियों को और गोस्वामी समाज को दिक्कत नहीं होनी चाहिए, उनके हितों को ध्यान में रखकर कोरिडोर निर्माण करना चाहिए।

महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि नवीन समिति अध्यक्ष द्वारा सम्मान और समाधान दोनों होने चाहिए, मधुसूदन महाराज जी ने कहा कि हमारे ठाकुर जी और भक्त को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, आचार्य राजेश शास्त्री ने कहा कि न्यायालय द्वारा नवीन कमेटी के अध्यक्ष जज साहब होंगे, आचार्य रास बिहारी जी महाराज ने कहा कि प्रबंधन कमेटी द्वारा के मंदिर के धन का उपयोग सार्वजनिक स्थान पर नहीं किया जाता है।

आचार्य कमल व्यास जी ने कहा कि श्रद्धालुओं के हितों का ध्यान रखना परम आवश्यक है और बृजवासी समाज भी नाराज नहीं होना चाहिए. मथुरा वृंदावन में माननीय न्यायालय के फैसले का पुरजोर स्वागत किया गया है और सभी का मानना है जो अब नई मंदिर समिति बनी है रिटायर्ड जज देखरेख कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं मंदिर प्रबंधन और नई कमेटी प्रबंधन श्रद्धालुओं की समस्याओं को देखते हुए छोटी-छोटी सकडी गलियां है जो लोगों का दवाब बनता है जिससे लोगों की दबाव के कारण मृत्यु हो जाती है उन सारी चीजों का ध्यान में रखते हुए मिलजुल कर ही फैसला लिया जाएगा। ऐसी हम आशा करते हैं जिससे मंदिर शिवायत गोस्वामी समाज व दर्शनारती और नई समिति को कोई दिक्कतों का सामना न करना पड़े ऐसी हम ठाकुर बांके बिहारी जी से प्रार्थना करते हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story