Mathura News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर मथुरा में आंदोलनकारियों ने जताई खुशी

Mathura News: मथुरा में आंदोलनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर खुशी जताई। इसे छात्रों और युवाओं के संघर्ष की पहली बड़ी जीत बताते हुए सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

Amit Sharma
Published on: 25 July 2026 7:48 PM IST
Protesters celebrate Dharmendra Pradhans resignation in Mathura
X

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर मथुरा में आंदोलनकारियों ने जताई खुशी (Photo- Newstrack)

Mathura News: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना सामने आने के बाद मथुरा में युवाओं और आंदोलनकारियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के नेतृत्व में कृष्णानगर बिजलीघर तिराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने इसे देशभर में छात्रों और युवाओं द्वारा किए गए आंदोलन के संघर्ष की पहली बड़ी जीत बताया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन के नेतृत्व में दोपहर करीब तीन बजे कार्यकर्ता एकत्रित हुए और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संघर्ष की सफलता के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की मांगों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों तथा आंदोलन के बाद सामने आया यह घटनाक्रम संघर्ष की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही आंदोलन के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या के लिए मजबूर हुए छात्रों को भी संघर्ष की सफलता समर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवाओं के मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने अपने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सड़क पर उतरकर आंदोलन का समर्थन किया। इसके लिए उन्होंने सभी संगठनों और लोगों का आभार जताया। इस दौरान ‘संघर्ष मेंव जयते’ के नारे भी लगाए गए।



कार्यक्रम में लुकेश कुमार राही, रमेश सैनी, भीकम सेठ, नरेश सर, पुष्पेंद्र शुक्ला, नरेश चौधरी, विनोद कुमार, पल्लवी राही, अंशिका राही, तनु, पूजा, वंदना राही, आकाश बाबू, हरेंद्र कुमार, बंटी, राज बब्बर, सौदान सिंह, संजय कुमार, रामजीलाल सरदार, महेंद्र सिंह और मंगतू लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story