TRENDING TAGS :
Mathura News: द्वारकाधीश मंदिर के फूल बंगले में महेश पाठक ने ठाकुर जी के चरणों में मनाया जन्मदिन
Mathura News: द्वारकाधीश मंदिर के भव्य फूल बंगले में समाजसेवी महेश पाठक ने ठाकुर जी के चरणों में जन्मदिन मनाया, श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन।
Mathura News
Mathura News: पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर को राजदरबार फूल बंगले की मनोहारी सजावट के बीच ठाकुर जी ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। इसी अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद तथा अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने ठाकुर जी के चरणों में अपना जन्मदिन मनाया।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि मंदिर में आयोजित सभी मनोरथ, फूल बंगला और अन्य धार्मिक कार्यक्रम मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 डॉ. वागीश कुमार जी महाराज की अनुमति से आयोजित किए जाते हैं।बताया गया कि महेश पाठक पिछले कई वर्षों से अपना जन्मदिन द्वारकाधीश मंदिर में ही मनाते आ रहे हैं। मथुरा और भगवान द्वारकाधीश के प्रति उनकी विशेष आस्था उन्हें हर वर्ष यहां जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित करती है।
फूल बंगले की तैयारियां करीब 10 से 12 दिन पहले शुरू कर दी गई थीं। सजावट के लिए दिल्ली और कोलकाता से विशेष प्रकार के फूल मंगवाए गए। शाम के समय ठाकुर जी को सोने-चांदी के भव्य सिंहासन पर राजदरबार स्वरूप में विराजमान किया गया। फूलों की आकर्षक सजावट के साथ गोपियां, हाथी, घोड़े और विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खिलौनों से पूरे दरबार को सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सायं 6:30 बजे से रात 8:00 बजे तक श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महेश पाठक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, श्री माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय, मानव सेवा समाज, चतुर्वेदी रामलीला मंडल, चतुर्वेदी सेवा
समाज सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष राजन पाठक, संरक्षक रंजीत पाठक, गिरधारी लाल पाठक, राकेश तिवारी एडवोकेट, योगेंद्र चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, संजय एल्पाइन, नीरज चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, बैजनाथ जी, मलिक अरोड़ा, डॉ. अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।


