Mathura News: अंग्रेजी-बियर की दुकान में हुई बड़ी चोरी, खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर

Mathura News: फरह क्षेत्र में अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान को बनाया निशाना, नकदी के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए, पुलिस ने जांच शुरू की।

Amit Sharma
Published on: 5 Sept 2026 5:14 PM IST
Mathura News: अंग्रेजी-बियर की दुकान में हुई बड़ी चोरी, खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर
X

Mathura News: मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में अछनेरा रोड स्थित अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। बदमाश दुकान का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन को हुई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।



दुकान से 47,470 रुपये की नकदी गायब

सेल्समैन के अनुसार, शुक्रवार सुबह जब वह रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा तो बाहर का ताला खोलने के बाद अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था और एक तरफ का जंगला टूटा हुआ था। अनहोनी की आशंका पर जब उसने गल्ले को देखा तो उसमें रखी 47,470 रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद उसने तत्काल थाना फरह पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के आसपास मौजूद परिस्थितियों की जानकारी जुटाई और घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास किया। बताया गया कि दुकान में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी चोर अपने साथ ले गए, जिससे पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान करना चुनौती बन गया है।

पुलिस का कहना है कि

पुलिस ने दुकान संचालक और सेल्समैन से घटना के संबंध में जानकारी ली है। आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में चोरी की वारदात को लेकर चर्चा बनी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story