Mathura News: दूदेश्वरनाथ मंदिर में तेरहमणि अध्यक्ष नारायण गिरि महाराज ने किया रजत शिला पूजन

Mathura News: गाजियाबाद के दूदेश्वरनाथ मंदिर में तेरहमणि अध्यक्ष नारायण गिरि महाराज ने विधि-विधान से संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। इसके बाद गाजियाबाद के बाजारों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

Amit Sharma
Published on: 19 Sept 2026 9:39 AM IST
Mathura News: दूदेश्वरनाथ मंदिर में तेरहमणि अध्यक्ष नारायण गिरि महाराज ने किया रजत शिला पूजन
X

Mathura News

Mathura News: अयोध्या, हरिद्वार और वृंदावन के बाद संकल्पित रजत शिला पूजन का आयोजन गाजियाबाद स्थित दूदेश्वरनाथ मंदिर में धूमधाम से किया गया। मंदिर के महंत एवं तेरहमणि के अध्यक्ष पूज्य नारायण गिरि महाराज ने बैंड-बाजों के साथ हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रजत शिला का विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया।

पूजन के बाद रजत शिला को विशेष रथ में विराजमान कर गाजियाबाद के विभिन्न बाजारों से निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रजत शिला के दर्शन किए। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद भी वितरित किया गया। नारायण गिरि महाराज ने कहा कि न्यायालय से निर्णय आने के बाद मथुरा में मंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद प्रकरण के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने बताया कि संकल्पित रजत शिला का सबसे पहले अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने विधि-विधान से पूजन किया था। इसके बाद रजत शिला को सरयू नदी में स्नान कराकर आरती की गई।

कार्यक्रम प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि संकल्पित रजत शिला का एक लाख गांवों और विभिन्न तीर्थ स्थलों पर पूजन कराने का संकल्प लिया गया है। महामंडलेश्वर राधा नंद गिरि ने कहा कि रजत शिला पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी पूजन कर मंदिर निर्माण की साक्षी बनने की इच्छा जता रही हैं।फलाहारी महाराज ने कहा कि न्यायालय का निर्णय आने के बाद इस संकल्पित रजत शिला को मंदिर निर्माण में प्रयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में अनिल कृष्ण शास्त्री, राजेश शास्त्री, अमित वालिया, सुखराम सिंह कमल, कृष्ण कुमार, कान्हा कौशिक सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story