Mathura News: गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

Mathura News: गोवर्धन पुलिस ने धर्म परिवर्तन मामले में वांछित आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Amit Sharma
Published on: 25 Sept 2026 9:18 PM IST
Mathura News: गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद
X

Mathura News

Mathura News: थाना गोवर्धन पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:48 बजे पाडल रेलवे अंडरपास, चौकी क्षेत्र राधाकुंड से सलमान पुत्र सौदान, निवासी मुखराई, थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल संख्या यूपी 85 सीएफ 5833 बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल चोरी के मामले में 1 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 8 मई की रात करीब 10:30 बजे घर के सामने से अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था। इस मामले में थाना गोवर्धन में मुकदमा संख्या 373/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सलमान का नाम सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

तमंचा और कारतूस बरामद होने के संबंध में थाना गोवर्धन में मुकदमा संख्या 501/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन से जुड़े मुकदमे में भी कार्रवाई चल रही है। इस मामले में मुकदमा संख्या 494/2026, धारा 87/142 बीएनएस और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 और 2023 में मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शरद कुमार त्यागी, कांस्टेबल राहुल बाल्यान, विशाल चौहान और प्रीत कुमार शामिल रहे।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story