Mathura News: गोवर्धन में बेटी को प्रेमी के साथ पकड़ा, युवक हिरासत में, छुड़ाने थाने पहुंची प्रेमिका

Mathura News: पिता की सूचना पर पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, चालानी कार्रवाई के बाद प्रेमिका को निराश लौटना पड़ा, गोवर्धन क्षेत्र में मामला चर्चा में।

Amit Sharma
Published on: 28 Nov 2026 9:11 PM IST
Mathura News: गोवर्धन में बेटी को प्रेमी के साथ पकड़ा, युवक हिरासत में, छुड़ाने थाने पहुंची प्रेमिका
X

Mathura News: गोवर्धन तहसील क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, युवक को पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के लिए प्रेमिका भी थाने पहुंच गई और पुलिस अधिकारियों के सामने अपने प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाने लगी।

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन तहसील क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। इसी दौरान युवती के पिता को इसकी जानकारी हो गई। पिता ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कमरे में देख लिया। इसको लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले आई। युवक के हिरासत में लिए जाने की जानकारी जब उसकी प्रेमिका को हुई तो वह भी थाने पहुंच गई। वहां उसने पुलिसकर्मियों से अपने प्रेमी को छोड़ने की अपील की। युवती काफी देर तक पुलिस से गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी फरियाद का कोई असर नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उसकी बात सुनने से पहले ही युवक के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर दी। इसके बाद युवती को निराश होकर लौटना पड़ा।

घटना के बाद गोवर्धन क्षेत्र में यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पिता की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई और प्रेमी को छुड़ाने के लिए थाने पहुंची युवती का मामला क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story