TRENDING TAGS :
Mathura News: गोवर्धन में वृक्षारोपण महाभियान की शुरुआत, "एक पेड़ माँ के नाम" का दिया पर्यावरण संदेश
Mathura News: मथुरा के गोवर्धन गोरवा वन ब्लॉक में वृक्षारोपण महाभियान के तहत पौधरोपण हुआ, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने "एक पेड़ माँ के नाम" का संदेश दिया।
Mathura News
Mathura News: वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अंतर्गत रविवार को गोवर्धन स्थित गोरवा वन ब्लॉक (गोवर्धन फॉरेस्ट रेंज कार्यालय के निकट) में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक परिवार में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह तथा पूर्व विधायक कारिंदा सिंह ने भी पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया। सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाना आवश्यक है और जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) वेंकट श्रीकर पटेल, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र यादव सहित वन विभाग, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। साथ ही उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।


