Mathura News : हरेश ठैनुआ का 50वां जन्मदिन: BKU भानु के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया

Mathura News : भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ का 50वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

Amit Sharma
Published on: 14 Jan 2026 2:54 PM IST
Mathura News :  हरेश ठैनुआ का 50वां जन्मदिन: BKU भानु के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया
X

Haresh Thainua 50th Birthday Celebration

Mathura News : भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महा प्रवक्ता हरेश ठैनुआ के 50वें जन्मदिन पर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। कार्यक्रम लक्ष्मीनगर स्थित गांव सिहोरा के समीप तुलसी गार्डन में आयोजित किया गया, जहां पूरे आयोजन में खुशी और उत्सव का माहौल छाया रहा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें साफा बांधा गया, पटुका उड़ाया गया और राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया। इसके बाद गुड़, मिठाई और केक का वितरण कर जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और संगठन की एकता का संदेश दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर जिस प्रकार कार्यकर्ता और साथी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए एकत्रित हुए हैं, वह उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि वह हमेशा संगठन और कार्यकर्ताओं के हितों के लिए समर्पित रहेंगे और उनके शरीर का हर कण पार्टी, किसानों और भाईचारे की सेवा में लगा रहेगा।

कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, राष्ट्रीय सचिव चौधरी लक्ष्मीनारायण, दिवाना कला के वर्तमान ग्राम प्रधान भोला चौधरी, विष्णु चौधरी, अजयपाल सिंह, विक्रम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, आपसी एकता और किसानों के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। जन्मदिन समारोह कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और नई ऊर्जा का स्रोत बनकर सामने आया।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story