Mathura News: पति के अपहरण की साजिश में पत्नी, बेटी और बेटी का प्रेमी गिरफ्तार, हत्या का लगा आरोप

Mathura News: मथुरा में पति के लापता होने के मामले में पत्नी, बेटी और उसके परिचित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, स्कूटी भी बरामद हुई है।

Amit Sharma
Published on: 8 Aug 2026 9:10 PM IST
Mathura News: पति के अपहरण की साजिश में पत्नी, बेटी और बेटी का प्रेमी गिरफ्तार, हत्या का लगा आरोप
X

Mathura News: गोविंदनगर थाना पुलिस ने पति के अपहरण और हत्या की साजिश के मामले में वांछित एक युवक, एक महिला और एक बालिका अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ओला स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार अपहृत मनोज सोनी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक मनोज सोनी 18-19 अप्रैल 2026 की रात अचानक लापता हो गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी भी घर पर ताला लगाकर कहीं चली गई थी। काफी समय तक मनोज का पता नहीं चलने पर उनके भाई रामबाबू ने 11 जुलाई को गोविंदनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को मनोज की पत्नी और पुत्री की भूमिका संदिग्ध लगी।

पुत्री के प्रेम संबंध से नाराज था मनोज

इसके बाद 7 अगस्त को मनोज के परिजनों की ओर से गोविंदनगर थाने में मुकदमा संख्या 321/2026 दर्ज कराया गया। विवेचना में सामने आया कि मनोज की पुत्री का प्रेम संबंध गणेशधाम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय विमल चौधरी से था। पुलिस के अनुसार मनोज इस रिश्ते से नाराज थे और पत्नी तथा बेटी के साथ मारपीट भी करते थे।

पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के चलते मनोज की पत्नी ने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी विमल चौधरी के साथ मिलकर मनोज को रास्ते से हटाने की नीयत से उनका अपहरण किया था। हालांकि पुलिस अभी अपहृत मनोज की तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

पुलिस ने 8 अगस्त की सुबह 8:56 बजे मथुरा-वृंदावन रोड स्थित राधापुरम तिराहे, बिरला मंदिर चौकी क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान विमल चौधरी पुत्र रामवीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि महिला को उसकी पत्नी और दूसरी आरोपी को बालिका अपचारी बताया गया है। मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या UP 85 DB 7544 भी बरामद की है।

अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए प्रयास जारी

गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष अजय वर्मा, चौकी प्रभारी कृपाल सिंह समेत गोविंदनगर थाना पुलिस की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story