Mathura News:;जन्माष्टमी पर नहीं होगा 'बत्ती गुल' का झटका, मथुरा में बिजली विभाग की पुख्ता तैयारी

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा की रौनक बनी रहे, इसके लिए बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति को लेकर खास तैयारियां की हैं।

Amit Sharma
Published on: 13 Aug 2025 10:46 AM IST
Mathura News:;जन्माष्टमी पर नहीं होगा बत्ती गुल का झटका, मथुरा में बिजली विभाग की पुख्ता तैयारी
X

Mathura News

Mathura News: ब्रज की धरती पर लाला श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव बस तीन दिन बाद मनाया जाएगा।मथुरा इन दिनों रोशनी और सजावट से जगमगा रहा है। 16 अगस्त को जब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा, तब पूरा शहर रोशनी से सराबोर होगा। भव्य आयोजन के दौरान कहीं भी बिजली आपूर्ति में रुकावट न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को जाने वाली सभी बिजली लाइनों की मरम्मत तेजी से की जा रही है।

पुराने और जर्जर तार बदले जा रहे हैं, ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत हो रही है और सभी आवश्यक तकनीकी जांच पूरी की जा रही है।अधिशासी अभियंता आर. पी. सिंह के अनुसार, जन्मस्थान क्षेत्र में मौजूद बिजली पैनलों को प्लास्टिक कवर से ढकने का कार्य कल तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, खराब स्ट्रीट लाइटों को बदला जा रहा है और बिजलीघर की टेस्टिंग भी चल रही है।

हाई टेंशन लाइनों के आसपास मौजूद पेड़ों की छंटाई की जा रही है, ताकि तारों से किसी प्रकार का संपर्क न हो।उन्होंने बताया कि किसी भी समय बिजली आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए विद्युत सर्कल के कंट्रोल रूम में अतिरिक्त जेईई और स्टाफ की तैनाती की जाएगी। यह टीम 24 घंटे आपूर्ति पर नजर रखेगी और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेगी।

1 / 3
Your Score0/ 3
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story