TRENDING TAGS :
Mathura News: कोसीकलां में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर और दो हैरो बरामद
Mathura News: कोसीकलां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर 6,200 रुपये नकद और सोनालिका डीआई-35 ट्रैक्टर बरामद किया, दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमे दर्ज।
कोसीकलां में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर और दो हैरो बरामद (Photo- Newstrack)
Mathura News: कोसीकलां थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो हैरो, 6,200 रुपये नकद और चोरी की घटना में प्रयुक्त सोनालिका डीआई-35 ट्रैक्टर बरामद किया है। ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को रात 1:01 बजे बठैनकलां जाने वाले रास्ते पर आंशिक रूप से विकसित कॉलोनी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान देवेंद्र पुत्र लक्ष्मन, निवासी गांव फालेन, उम्र करीब 28 वर्ष और जस्सू उर्फ जसविंदर पुत्र राजेंद्र, निवासी फालेन, थाना कोसीकलां, जनपद मथुरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो हैरो, 6,200 रुपये नकद और सोनालिका डीआई-35 ट्रैक्टर बरामद किया। बरामद ट्रैक्टर का चेसिस नंबर 0610ZJ100656/3 और इंजन नंबर 3097FL62J101275 बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकलां में मुकदमा अपराध संख्या 701/2026 और 702/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ कोसीकलां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 418/2026 तथा छाता थाने में मुकदमा अपराध संख्या 529/2026 भी दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार तथा पुलिसकर्मी सुमित कुमार, अभिषेक सिवाच, रविंद्र कुमार, शमशेर सिंह और रिजर्व कांस्टेबल रविंद्र कुमार शामिल रहे।


