TRENDING TAGS :
Mathura News: कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को
Mathura News: सुनवाई के दौरान हिंदू पक्षकारों के बीच भी बहस देखने को मिली। कई पक्षकारों ने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें सभी 18 मामलों का प्रतिनिधि बनाया जाए।
कृष्ण जन्मभूमि विवाद (photo: social media )
Meerut News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से ईदगाह मस्जिद हटाने को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई आज अदालत में हुई। इस दौरान सूट नंबर 7 की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें रुक्मणी को भी पक्षकार बनाने की मांग की गई है। अदालत इस प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई में विचार करेगी।
सुनवाई के दौरान हिंदू पक्षकारों के बीच भी बहस देखने को मिली। कई पक्षकारों ने अदालत से आग्रह किया कि उन्हें सभी 18 मामलों का प्रतिनिधि बनाया जाए। अदालत ने सभी पक्षकारों की दलीलें सुनने के बाद अगली तारीख 9 अक्टूबर तय की। माना जा रहा है कि उसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि हिंदू पक्षकारों की ओर से किसे प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा।
दिनेश फलाहारी महाराज ने मंदिर आंदोलन के लिए त्याग दिया भोजन
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि दिनेश फलाहारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर आंदोलन के लिए भोजन त्याग दिया है और नंगे पैर रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सनातनी संतों की तपस्या ही सनातन धर्म की शक्ति है। जब तक ऐसे साधक मौजूद हैं, तब तक सनातन धर्म का डंका पूरी दुनिया में बजता रहेगा।अगली सुनवाई अब 9 अक्टूबर को होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।
कृष्ण जन्मस्थान प्रकरण अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने रुक्मणी को पक्षकार बनाने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया। हिंदू पक्षकारों में प्रतिनिधित्व को लेकर बहस हुई। न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अगली सुनवाई 9 अक्टूबर तय की। ए.पी. सिंह ने कहा, दिनेश फलाहारी महाराज का त्याग सनातन धर्म की विश्वव्यापी ध्वनि का प्रतीक है।


