Mathura News: आधी रात को जन्मे कान्हा, घंटा-घड़ियालों से गूंज उठी मथुरा नगरी

Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंख गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच जन्म दर्शन किए और ठाकुरजी का विधि-विधान से अभिषेक किया।

Amit Sharma
Published on: 5 Sept 2026 7:27 AM IST
Mathura News: आधी रात को जन्मे कान्हा, घंटा-घड़ियालों से गूंज उठी मथुरा नगरी
X

Mathura News

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार रात मथुरा नगरी भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की आंखें जैसे ही घड़ी की सुई के 12 बजने पर टिकीं, पूरी नगरी जयकारों से गूंज उठी। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा हुई।

रात्रि 12 बजे जैसे ही देवलोक की सभी देव लाला की छवि के दर्शन पाने के लिए लालायत थे इंद्रदेव ने जमकर वर्षा की लाला का जन्म हुआ, मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे लगाए। जन्म के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में मौजूद रहे। भगवान के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।जन्म के बाद ठाकुरजी का विधि-विधान से अभिषेक किया गया। कामधेनु गाय के दूध सहित विभिन्न पूजन सामग्री से भगवान का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्वरूप के दर्शन किए। मंदिरों में देर रात तक भजन, कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों का सिलसिला चलता रहा।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित मथुरा के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जन्माष्टमी को लेकर शहर में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। पर्व के दौरान मथुरा में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी।श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही मथुरा में जन्माष्टमी का मुख्य उत्सव संपन्न हुआ। अब शनिवार को गोकुल में नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान नंद बाबा के घर लाला के जन्म की खुशी में बधाइयां गाई जाएंगी और श्रद्धालु नंद के आनंद के उत्सव में शामिल होंगे। पूरे ब्रज में श्रीकृष्ण जन्म की खुशी का माहौल बना हुआ है।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story