TRENDING TAGS :
Mathura महेश चंद्र शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन सुनील के मथुरा महानगर महासचिव, सदस्यता अभियान आयोजित
Mathura News : राधा कृष्ण वाटिका में आयोजित सदस्यता अभियान में महेश चंद्र शर्मा को भारतीय किसान यूनियन सुनील का मथुरा महानगर महासचिव नियुक्त किया गया।
Mahesh Chandra Sharma ( Image From Social Media )
Mathura News : भारतीय किसान यूनियन सुनील के मथुरा महानगर इकाई में मंगलवार को संगठन विस्तार के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राधा कृष्ण वाटिका में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान लगभग एक दर्जन लोगों ने भारतीय किसान यूनियन सुनील की सदस्यता ग्रहण की और संगठन के कार्यों से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान महानगर कमेटी में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति भी की गई। राधा कृष्ण वाटिका निवासी श्री महेश चंद्र शर्मा को भारतीय किसान यूनियन सुनील का मथुरा महानगर महासचिव नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त महासचिव को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष राधा सैनी और महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। नए महासचिव महेश चंद्र शर्मा (पंडित महेश्वर शर्मा) ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि वह आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। विशेष रूप से राधा कृष्ण वाटिका में सड़क, पानी और सफाई से जुड़ी परेशानियों को लेकर उन्होंने कहा कि वे जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे और इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा, “जनता की समस्याएँ मेरी अपनी समस्याएँ हैं। मैं पूरी निष्ठा के साथ उनके हितों के लिए कार्य करता रहूंगा।”
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी और महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन के उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार तभी सार्थक है जब नए सदस्य किसानों और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझकर उनके समाधान के लिए सक्रिय रहें। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और भारतीय किसान यूनियन सुनील को मजबूत करने का संकल्प लिया। राधा कृष्ण वाटिका में आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की गतिविधियों के प्रति जनता की बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाता है।


