TRENDING TAGS :
Mathura News: आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप: रेकी, धमकी और साजिश के बीच जताई हत्या की आशंका
Mathura News: स्वयंभू तथाकथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में दबाव, धमकी एवं साजिश का आरोप; आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने जताई हत्या की आशंका
Mathura News: Ashutosh Brahmachari News
Mathura News: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि केस तथा स्वयंभू तथाकथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण के मुख्यवादी पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय से उनके विरुद्ध सुनियोजित गतिविधियाँ संचालित किए जाने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। मेरी रेकी करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि रामचंद्र दास उर्फ जय मिश्रा एवं स्वयंभू तथाकथित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा उनके विरुद्ध षड्यंत्र रचे जाने, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने (रेकी करने), मुखबिरी कराने तथा उनके आवागमन की जानकारी एकत्र करने जैसी घटनाओं की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। महाराज ने यह भी कहा कि उनके मोबाइल फोन को छीनने का प्रयास किए जाने तथा उनके संपर्कों और गतिविधियों की निगरानी किए जाने की आशंका है।उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर ऑडियो एवं वीडियो क्लिप डिलीट करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा


