Mathura News: वन्यजीव अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने के लिए फरह में आयोजित हुई तृतीय कार्यशाला

Mathura News: मथुरा के फरह स्थित हिंदुस्तान कॉलेज में वन्यजीव अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए तृतीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें न्यायपालिका, वन विभाग, पुलिस और विशेषज्ञों ने वन्यजीव संरक्षण, अपराध नियंत्रण और एजेंसियों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।

Amit Sharma
Published on: 6 Jun 2026 9:54 PM IST
Mathura News: वन्यजीव अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने के लिए फरह में आयोजित हुई तृतीय कार्यशाला
X

Mathura News

Mathura News: जनपद के फरह स्थित हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तृतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाइल्डलाइफ एसओएस, न्यायपालिका, उत्तर प्रदेश वन विभाग, पुलिस विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह रहे। कार्यक्रम में आगरा और मथुरा मंडल के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के साथ वन विभाग, पुलिस विभाग, न्यायपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।कार्यशाला के दौरान वन्यजीव अपराधों की जांच प्रक्रिया, अभियोजन, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, अवैध आय की जब्ती और कानून प्रवर्तन से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। देशभर से आए विधि विशेषज्ञों, अभियोजकों, प्रवर्तन अधिकारियों और संरक्षण विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।

मुख्य वक्ताओं में वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिक सत्यनारायण, प्रवर्तन निदेशालय के संयुक्त निदेशक दीपक चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार शुक्ला, एनआईए के विशेष लोक अभियोजक करमबीर सिंह नलवा, सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक विनय कुमार ओझा, आईएफएस अधिकारी नीरज आरिया तथा विधिक पत्रकार तरुण नांगिया शामिल रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने वन्यजीव तस्करी और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए न्यायपालिका, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और संरक्षण संगठनों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही कानूनी और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत बनाने की जरूरत भी बताई।कार्यशाला के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और वन्यजीव अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के बीच सहयोग, संवाद और समन्वय को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story