Mathura News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Mathura News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत मथुरा में भव्य बाइक तिरंगा रैली निकली, देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

Amit Sharma
Published on: 14 Aug 2026 12:58 PM IST
Mathura News
X

Mathura News(Photo-Social Media)

Mathura News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर तिराहा स्थित कार्यालय से भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइक रैली के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और मार्ग में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह तथा जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


बाइक तिरंगा रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट, गोविंद नगर थाना, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर गेट नंबर तीन, रामलीला मैदान, महाविद्या कॉलोनी, अग्रसेन-मसानी चौराहा, बिरला मंदिर, टीएफसी तिराहा, वृंदावन 100 फुटा रोड, प्रेम मंदिर तिराहा, रमन रेती पुलिस चौकी और वृंदावन परिक्रमा मार्ग से होकर गुजरी।

इसके बाद रैली अटाला चुंगी चौराहा, टीएफसी तिराहा, बिरला मंदिर, डीग गेट पुलिस चौकी, दरेसी रोड, कोतवाली रोड और होली गेट होते हुए टैंक चौराहा/योद्धा चौक पहुंची। यहीं तिरंगा बाइक रैली का समापन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह नजर आया और पूरे मार्ग में भारत माता की जय तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story