Mathura News: मथुरा: हाईवे पुलिस ने 1124 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Mathura News: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने गश्त के दौरान 1124 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

Amit Sharma
Published on: 29 Nov 2026 1:50 PM IST
Mathura News: मथुरा: हाईवे पुलिस ने 1124 ग्राम गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
X

Mathura News: जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना हाईवे पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी आगरा जनपद का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर की रात थाना हाईवे पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजकर 32 मिनट पर पुलिस टीम को सलेमपुर पेट्रोल पंप से लगभग 50 मीटर पहले एक बंद पड़े मकान के पास संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1124 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक पुत्र ओमी निवासी ग्राम साधन, अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ मु0अ0सं0 1169/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।इस कार्रवाई को थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित उज्ज्वल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और आरक्षी मोमराज शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story