Mathura News: होंडा सिटी का टायर फटा, सीवर चैंबर से टकराई कार, फिर अज्ञात वाहन से भिड़ी; दो घायल

Mathura News: मथुरा में होंडा सिटी का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सीवर चैंबर और अज्ञात वाहन से टकराई, हादसे में दो युवक घायल हुए।

Amit Sharma
Published on: 11 Aug 2026 9:18 AM IST
Mathura News: होंडा सिटी का टायर फटा, सीवर चैंबर से टकराई कार, फिर अज्ञात वाहन से भिड़ी; दो घायल
X

Mathura Honda City Accident News

Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र के मंडी चौराहा स्थित एनएच-2 पर सोमवार रात करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अचानक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार होंडा सिटी कार संख्या DL 4CAN 6745 में जैकी और बहादुर आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे थे। मंडी चौराहे के पास अचानक कार का टायर फट गया।

टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क पर बने सीवर चैंबर से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से भी भिड़ गई।टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जैकी और बहादुर को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल पास के न्यूरो अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी बताया गया है।

हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सीवर चैंबर से कार के टकराने की घटना के बाद एनएच-2 पर सड़क किनारे बनी संरचनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हादसे की शुरुआत कार का टायर फटने से हुई, लेकिन अनियंत्रित वाहन का सीवर चैंबर से टकराना और उसके बाद अज्ञात वाहन से भिड़ना हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा का विषय बन गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story