TRENDING TAGS :
Mathura News : मथुरा में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 283 पेटी जब्त
Mathura News : मथुरा में अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, 283 पेटी बरामद, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
Mathura News
Mathura News : मथुरा जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 30 अप्रैल 2026 को थाना जैत क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
टीम ने कृष्णा वैली के सामने हरियाणा की ओर से आ रहे एक बंद बॉडी ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में लकड़ी के बड़े-बड़े बॉक्स रखे मिले। जब इन बॉक्स को खोलकर देखा गया तो उनमें अवैध रूप से छुपाकर ले जाई जा रही शराब बरामद हुई।कुल 283 पेटी शराब जब्त की गई, जिनमें 51 पेटी फुल बोतल, 174 पेटी हाफ और 58 पेटी क्वार्टर शामिल हैं। बरामद शराब की कुल मात्रा 2526.12 बल्क लीटर बताई जा रही है। यह शराब हरियाणा राज्य में बिक्री के लिए अनुमन्य थी, लेकिन इसे अवैध तरीके से यहां लाया जा रहा था।
आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर ही ट्रक को कब्जे में लेकर शराब को जब्त कर लिया। इस मामले में थाना जैत में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।


