Mathura News: गांव जचौंदा में 16वां मां पथवारी देवी विशाल जागरण एवं भव्य फूल बंगला आयोजित

Mathura News: मथुरा के गांव जचौंदा में 16वां मां पथवारी देवी विशाल जागरण एवं भव्य फूल बंगला आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Amit Sharma
Published on: 19 Oct 2026 12:36 PM IST
Mathura News
X

Mathura News(Photo-Social Media)

Mathura News: गोवर्धन राजमार्ग स्थित गांव जचौंदा में मां पथवारी देवी की भक्ति और आस्था से ओतप्रोत 16वें विशाल जागरण एवं भव्य फूल बंगले का आयोजन बघेल समाज और समस्त जचौंदा ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर मां पथवारी देवी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और माता के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में मां पथवारी देवी का भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आकर्षक सजावट और धार्मिक वातावरण के बीच भक्तों ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। विशाल जागरण में माता की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालु भक्ति भाव से माता के भजनों में शामिल हुए और देर तक धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर बघेल समाज की ओर से जागरण कमेटी के सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर एवं माला अर्पित कर स्वागत-सम्मान किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में फतेह सिंह बघेल, पूर्व प्रधान बनवारी बघेल, वर्तमान प्रधान ठाकुर मानवेंद्र सिंह, एडवोकेट एवं पूर्व प्रधान योगेश बघेल, समाजसेवी राजू ठाकुर तथा टीकेंद्र पाल सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन के माध्यम से गांव में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। बघेल समाज एवं समस्त जचौंदा ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुए इस 16वें मां पथवारी देवी विशाल जागरण ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल स्थापित किया। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story