Mathura News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; आरोपियों की तलाश में जुटी पुल

Mathura News: मथुरा के जैंत में पुरानी रंजिश को लेकर चन्द्रपाल को गोली मारकर घायल किया गया। अस्पताल में भर्ती घायल का इलाज जारी, आरोपी पुलिस की रडार पर।

Shalini Rai
Published on: 11 Aug 2026 9:48 AM IST
Mathura News:  पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती; आरोपियों की तलाश में जुटी पुल
X

Heading

Content Area

Mathura News: थाना जैंत क्षेत्र के ग्राम नगला जाटान में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली लगने से गांव निवासी चन्द्रपाल घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल चन्द्रपाल को उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है


पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे थाना जैंत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नगला जाटान निवासी चन्द्रपाल पर गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली चला दी है। गोली लगने से चन्द्रपाल घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

घायल को तत्काल उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में घायल के परिजनों से जानकारी ली। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर थाना जैंत में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। हालांकि, गोलीकांड की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

क्षेत्राधिकारी सदर, जनपद मथुरा ने बताया कि घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल घायल चन्द्रपाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Shalini Rai
ABOUT THE AUTHOR

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.comraishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story