Mathura News: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लाइब्रेरी में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए बदमाश

Mathura News: मथुरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक लाइब्रेरी में लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Amit Sharma
Published on: 17 Jun 2026 4:21 PM IST
Mathura News
X

Mathura News(Photo-Social Media)

Mathura News: जनपद के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र स्थित श्री हरिमुख लाइब्रेरी में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर लाइब्रेरी में घुस गए और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

घटना हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, लाइब्रेरी संचालक राहुल कुमार ने 16 जून 2026 की रात करीब 11 बजे लाइब्रेरी बंद की थी। इसके बाद रात लगभग 1 बजे कुछ अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे और शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार बदमाश करीब 15 मिनट तक लाइब्रेरी के अंदर रहे और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

चोर लाइब्रेरी से CCTV सिस्टम का डीवीआर, दो लैपटॉप, एक एसी, 32 इंच की एलईडी टीवी तथा यूपी-85 एई-1768 नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सुबह जब संचालक को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने मौके का निरीक्षण किया और पुलिस को सूचना दी।

मामला दर्ज

पीड़ित राहुल कुमार ने थाना मंडी में तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story