TRENDING TAGS :
Mathura News: चौथ वसूली के आरोपी को तमंचे और 10,000 रुपये सहित किया गिरफ्तार
Mathura News: पुलिस के अनुसार, बकरी मोहल्ला निवासी वकील कुरैशी पुत्र दीन मोहम्मद के खिलाफ चौथ की रकम मांगने और वसूलने के संबंध में 8 सितंबर को थाने में तहरीर दी गई थी।
Mathura News
Mathura News: थाना सदर बाजार पुलिस ने चौथ वसूली के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चौथ वसूली के 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बकरी मोहल्ला निवासी वकील कुरैशी पुत्र दीन मोहम्मद के खिलाफ चौथ की रकम मांगने और वसूलने के संबंध में 8 सितंबर को थाने में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में मुकदमा संख्या 275/2026 धारा 308(2) और 351(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
12 सितंबर की रात करीब 11:50 बजे पुलिस को मुखबिर से आरोपी के एनसीसी ग्राउंड में खंडहर के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी क्षेत्र कृष्णापुरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वकील कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चौथ वसूली के 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा संख्या 281/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र शर्मा, आरक्षी शुभम कुमार और आरक्षी विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दर्ज दोनों मुकदमे सदर बाजार थाने में पंजीकृत हैं।


