TRENDING TAGS :
Mathura News: NH-19 फरह पुल के पास मंदिर के टीन शेड में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Mathura News: मथुरा के फरह में NH-19 स्थित फरह पुल के पास मंदिर के टीन शेड में अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Mathura News
Mathura News: थाना फरह क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब NH-19 पर फरह पुल के पास स्थित एक मंदिर के टीन शेड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 6:50 बजे थाना प्रभारी फरह को सूचना मिली कि फरह पुल के समीप मंदिर परिसर के टीन शेड में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।
पुलिस टीम ने नियमानुसार शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची थी। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है, ताकि मृतक की पहचान के साथ घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।


