TRENDING TAGS :
Mathura News: अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mathura News: मथुरा के महावन क्षेत्र में तेल से भरा टैंकर पलटा, चालक राधेश्याम ने कूदकर बचाई जान। मौके से तेल लूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Mathura News: हादसे के समय टैंकर चला रहे इगलास निवासी राधेश्याम ने खतरे को भांपते हुए वाहन से छलांग लगा दी। इससे वह सुरक्षित बच गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
टैंकर से तेल निकालने का वीडियो वायरल
टैंकर पलटने के बाद मौके पर जमा कुछ लोग उसमें से तेल निकालकर ले जाते दिखाई दिए। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया, ताकि कोई अन्य हादसा न हो।इसके बाद टैंकर को सड़क से हटाकर किनारे कराया गया। कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई और वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी महावन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित टीमों के साथ समन्वय स्थापित किया। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने से बड़ी जनहानि टल गई।
Next Story


