Mathura News: मथुरा में किसान नेता पवन चतुर्वेदी का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Mathura News: मथुरा में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं।

Amit Sharma
Published on: 12 Aug 2026 9:41 PM IST
Mathura News: मथुरा में किसान नेता पवन चतुर्वेदी का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
X

Mathura News

Mathura News: भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार, 12 अगस्त को मथुरा महानगर के हृदय स्थल होली गेट चौराहा स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का 52वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

कार्यक्रम में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष भगवान दास तोमर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सपना ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी लंबे समय से गरीब, मजदूर और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करना उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य रहा है।पदाधिकारियों ने कहा कि पवन चतुर्वेदी ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रमुख वरिष्ठ किसान नेता प्रयागनाथ चतुर्वेदी, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत, राघव शर्मा और अशोक निषाद सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने पवन चतुर्वेदी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और संगठन को मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने होली गेट स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का 52वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। जिला अध्यक्ष भगवान दास तोमर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सपना ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पवन चतुर्वेदी लंबे समय से किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और किसानों के हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story