Mathura News: आरसीए कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठन की दी जानकारी, छात्राओं ने ली मतदान शपथ

Mathura News: मथुरा के आरसीए स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के गठन और फॉर्म-6 की जानकारी दी गई, साथ ही छात्राओं ने निष्पक्ष मतदान की शपथ ली।

Amit Sharma
Published on: 12 Nov 2026 5:46 PM IST
Mathura News: आरसीए कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब गठन की दी जानकारी, छात्राओं ने ली मतदान शपथ
X

 Mathura News

Mathura News: युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ने और मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आरसीए स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीन दयाल ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि क्लब में कोऑर्डिनेटर, नोडल अधिकारी और सदस्यों का चयन किस प्रकार किया जाना है। साथ ही प्रत्येक विभाग से छात्र-छात्राओं के चयन और क्लब में उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित करने की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने कहा कि ईएलसी के माध्यम से युवाओं को मतदाता अधिकारों, निर्वाचन प्रक्रिया और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

इस अवसर पर डीएलएमटी मनीष दयाल ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरने की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक किस प्रकार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जल्द से जल्द अपने संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब गठित करने और इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने की अपील की।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजूबाला ने ईएलसी गठन की जानकारी देने के लिए स्वीप टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्थान में भी शीघ्र ही मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा, जिससे छात्राओं को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिल सके।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्राध्यापकों और छात्राओं ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं नैतिक मतदान करने की शपथ ली। समापन पर प्राचार्या ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान प्रो. (डॉ.) कल्पना वाजपेई, प्रो. (डॉ.) अर्चना पाल, डॉ. मंजू, डॉ. अर्चना, डॉ. सीमा, डॉ. पल्लवी, डॉ. धर्मेंद्र और डॉ. सुषमा सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story