Mathura News: SIR पर श्रीकांत शर्मा का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- विपक्ष को क्यों लग रही मिर्ची?

Mathura News: मथुरा में विधायक श्रीकांत शर्मा ने SIR प्रक्रिया को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। वैध मतदाताओं से नाम जुड़वाने की अपील की।

Amit Sharma
Published on: 18 Oct 2026 5:13 PM IST
Mathura News: SIR पर श्रीकांत शर्मा का राहुल-अखिलेश पर हमला, बोले- विपक्ष को क्यों लग रही मिर्ची?
X

Mathura News: भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी एवं विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा ने उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर (SIR) मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर बात की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में हार के डर से विपक्ष अब चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहा है।

पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी एसआईआर के तहत नाम जुड़वाने की प्रक्रिया चल रही है, जो दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगी उन्होंने बताया कि जो वैध मतदाता किसी कारणवश छूट गए हैं, वे दस्तावेज जमा करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं इसके लिए मथुरा के सभी मतदान केंद्रों पर कैंप लगाए जा रहे हैं।

घुसपैठियों के नाम नहीं जुड़ेंगे-श्रीकांत शर्मा

विपक्ष पर हमला बोलते हुए पंडित श्रीकांत शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को यह स्पष्ट होना चाहिए कि इस सूची में किसी भी घुसपैठिए का नाम नहीं जुड़ेगा, क्योंकि चुनाव आयोग बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाकर गंदगी साफ कर रहा है

राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों में हार को भांपते हुए वे अभी से चुनाव आयोग और ईवीएम पर दोष मढ़ना बंद करें, उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ें, बीजेपी की आलोचना करें और नेताओं को टारगेट करें, लेकिन संविधान की कॉपी हाथ में लेकर जनता को गुमराह न करें। श्रीकांत शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि यह देश बांग्लादेश नहीं बनेगा, और प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जवाहर बाग की घटना का किया जिक्र

सपा सरकार के पुराने कार्यकाल को याद दिलाते हुए उन्होंने जवाहर बाग की घटना का उल्लेख किया और कहा कि उस समय व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल था तथा अपहरण का उद्योग चलता था,जवाहर ,बाग कब्जा मुक्त करते समय एसपी सिटी और एसओ की हत्या कर दी गई थी,उन्होंने कहा कि आज जनता सुकून और सम्मान की जिंदगी जी रही है, इसलिए विपक्ष गुमराह करना छोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story