Mathura News: श्याम सिंह हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक के पुर्जे बरामद

Mathura News: मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में श्याम सिंह हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य मिटाने के आरोप में पुलिस ने शहजाद उर्फ बद्दू को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर मृतक की मोटरसाइकिल के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए गए हैं।

Amit Sharma
Published on: 25 Nov 2026 8:06 PM IST
Mathura News: श्याम सिंह हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक के पुर्जे बरामद
X

Mathura News

Mathura News: थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव अगरयाला में हुई श्याम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या से जुड़े साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक की मोटरसाइकिल को काटकर उसके अलग-अलग पुर्जे कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल के पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शहजाद उर्फ बद्दू पुत्र अजीज है। वह कोसीकलां के मोहल्ला नकासा का निवासी है। बुधवार 25 नवंबर को शेरगढ़ पुलिस टीम ने उसे सुबह 11:30 बजे कोसीकलां थाना क्षेत्र में नहर की सड़क से हाईवे की ओर जाने वाले न्यू बाईपास रोड पर कूड़े के ढेर के पास से गिरफ्तार किया।मामले की शुरुआत 19 नवंबर को हुई थी। गांव नगला लक्ष्मनवीर अगरयाला निवासी विक्की ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता श्याम सिंह (60) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर थाना शेरगढ़ में मुकदमा संख्या 341/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान हत्या से जुड़े साक्ष्य मिटाने के मामले में शहजाद उर्फ बद्दू का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मृतक की मोटरसाइकिल संख्या यूपी 86 एडी 9523 के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 238 के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, उपनिरीक्षक दीपक चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story