TRENDING TAGS :
Mathura News: चौदह वर्षीय किशोर बलदेव लापता, पुलिस ने जारी की सूचना
Mathura News: मथुरा के कमौरा गांव का 14 वर्षीय बलदेव 24 जुलाई 2023 से लापता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज की और लोगों से सूचना देने की अपील की है।
चौदह वर्षीय किशोर बलदेव लापता, पुलिस ने जारी की सूचना (Photo- Newstrack)
Mathura News: मथुरा। जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि बलदेव (उम्र 14 वर्ष) पुत्र सुन्दर सिंह, निवासी ग्राम कमौरा, थाना बलदेव, जनपद मथुरा, दिनांक 24 जुलाई 2023 को दोपहर के समय घर से किताब लेने के लिए बलदेव बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन और प्रयास किए जाने के बावजूद किशोर का कोई पता नहीं चल सका। मामले के संबंध में थाना बलदेव, जनपद मथुरा में मु0अ0सं0 287/23 के तहत धारा 363 भारतीय दंड संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस प्रकरण की विवेचना रवि भूषण शर्मा, प्रभारी/विवेचक, थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट), मथुरा द्वारा की जा रही है। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि यदि गुमशुदा किशोर बलदेव के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
पुलिस का कहना है कि समय पर मिली सूचना बालक की सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाने के बजाय तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।
संपर्क सूत्र:
पुलिस कंट्रोल रूम: 112
हेल्पलाइन: 9454417435
प्रभारी निरीक्षक, थाना एएचटीयू मथुरा: 7839003591, 9717653512
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी उक्त किशोर दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।


