TRENDING TAGS :
Mathura News: मथुरा नीमगांव हत्याकांड में परिजनों का थाना घेराव, कार्रवाई की मांग
Mathura News: मथुरा के नीमगांव में विपिन की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने थाना छाता का घेराव किया। पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाकर न्याय की मांग की।
मथुरा नीमगांव हत्याकांड में परिजनों का थाना घेराव, कार्रवाई की मांग (Photo- Newstrack)
Mathura News: मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव में 2 दिन पहले हुई विपिन की हत्या के मामले में अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। आरोप है कि हत्यारों को खुद पकड़वाने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसी को लेकर आज भारी संख्या में परिजन और ग्रामीण थाना छाता पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया।पीड़ित परिवार के अनुसार 4 तारीख को नीमगांव निवासी विपिन घर से निकला था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन जंगल में उसकी बाइक मिली। सूचना पर 112 को बुलाया गया और भीड़ के साथ जंगल में करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर जाकर विपिन का शव बरामद हुआ।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने ही आरोपियों की शिनाख्त कर पहचान बताई। पुलिस की मौजूदगी में गांव का घेराव कर सभी आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन अब मुख्य आरोपी मोनू को पैसे और पहुंच के दम पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है। मृतक विपिन के चाचा के अनुसार मेरा भतीजा 4 तारीख को घर से निकला था। गुमशुदगी दर्ज कराई। अगले दिन जंगल में बाइक मिली। 112 को कॉल किया। भीड़ के साथ डेढ़ किलोमीटर अंदर शव मिला।
पैसे लेकर मुख्य आरोपी को छोड़ रही पुलिस
पुलिस की शिनाख्त के अनुसार कि बताया कि ये दोषी हैं। हमने पकड़कर पुलिस को सौंपा। लेकिन अब एक दोषी मोनू को प्रभाव के दम पर छोड़ रहे हैं। लड़की काजल ने भी कहा वो शामिल था। मृतक के परिजनों ने कहा हमें न्याय चाहिए। दोषी जेल जाए। अगर न्याय नहीं मिला तो पूरा गांव आएगा, जाम लगेगा।परिजनों ने सीधे थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी पर लीपापोती का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता की ऊंची पहुंच और पैसे के दम पर उसे बचाया जा रहा है।
घेराव के दौरान थाने के बाहर भारी भीड़ जमा रही। ग्रामीणों ने योगी सरकार से मांग की है कि दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई हो, वरना आंदोलन को और तेज किया जाएगा।फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


