Mathura News: राधाष्टमी मेले को लेकर बरसाना में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Mathura News: मथुरा के बरसाना में श्री राधाष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने समीक्षा बैठक की और श्रीजी मंदिर व परिक्रमा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

Amit Sharma
Published on: 18 Sept 2026 9:32 PM IST
Mathura News: राधाष्टमी मेले को लेकर बरसाना में प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
X

Mathura News

Mathura News: बरसाना में श्री राधाष्टमी मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को बरसाना स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के सभागार में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले में तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां बताई गईं।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों से कहा गया कि ड्यूटी स्थल पर पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाएं और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम और एसएसपी ने कहा कि राधाष्टमी मेला शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।

ब्रीफिंग बैठक के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्रीजी मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा मार्ग, मुख्य मेला स्थल और पार्किंग क्षेत्रों तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और लाउडस्पीकर की व्यवस्था भी देखी गई।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला क्षेत्र के मार्गों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story