Mathura News: मथुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई में 9 लोग गिरफ्तार

Mathura News: मथुरा के गिरिराज गेस्ट हाउस में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने चार युवतियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

Amit Sharma
Published on: 30 April 2026 9:36 AM IST
Mathura News: मथुरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की कार्रवाई में 9 लोग गिरफ्तार
X

Mathura News: मथुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में प्रसिद्ध इस शहर में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह छापेमारी की गई। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के बाग बहादुर चौकी इलाके का है, जहां डैम्पीयर नगर स्थित गिरिराज गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गेस्ट हाउस की आड़ में अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से चार युवतियों और पांच युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वहां देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था।

पुलिस ने सभी पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की आगे भी गहन जांच की जाएगी और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए सीओ सिटी मथुरा आस्था चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध और अनैतिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मथुरा पुलिस आगे भी ऐसे मामलों पर नजर रखेगी और समय-समय पर सख्त कार्रवाई करती रहेगी। इस घटना के बाद इलाके में हलचल देखने को मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और क्षेत्र का माहौल बेहतर बनेगा। पुलिस की इस सख्ती से यह संदेश गया है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story