TRENDING TAGS :
Mathura News: श्मशान घाट और रास्ते की बदहाली से 10 गांवों के लोग परेशान, कब जागेगा प्रशासन?
Mathura News: फरह के आंवला सुल्तानपुर यौरा में बारिश से रास्ते में जलभराव, श्मशान घाट का निर्माण और पक्के रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की।
Mathura News: मथुरा जनपद के फरह ब्लॉक क्षेत्र के थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव आंवला सुल्तानपुर यौरा में ग्रामीणों को श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते में पानी भर जाने से ग्रामीणों के लिए आवागमन भी मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस श्मशान घाट पर आसपास के करीब 10 गांवों के लोग अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। ऐसे में श्मशान घाट का निर्माण और वहां तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं होने से सिर्फ आंवला सुल्तानपुर यौरा ही नहीं, बल्कि आसपास के करीब दस गांवों के ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के समाधान के लिए रवि बघेल द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर श्मशान घाट निर्माण, पक्का रास्ता सहित 15 मांगों को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी इस संबंध में शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक न तो श्मशान घाट का निर्माण हुआ और न ही वहां तक जाने के लिए पक्के रास्ते की व्यवस्था की गई।
बारिश के दिनों में रास्ते में जलभराव होने से ग्रामीणों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि श्मशान घाट के लिए भूमि एवं निर्माण की व्यवस्था कराने के साथ-साथ वहां तक पक्के रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि आसपास के करीब दस गांवों के ग्रामीणों को भी इस समस्या से राहत मिल सके।
बारिश में जलभराव से ग्रामीण परेशान
अब सवाल यह है कि बारिश में जलभराव और श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा के लिए ग्रामीण आखिर कब तक इंतजार करेंगे? ग्रामीणों को श्मशान घाट और रास्ते की सुविधा कब मिलेगी?
ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट का निर्माण कराने और जलभराव वाले रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से मामले का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है।


