TRENDING TAGS :
जीवन की उलझनें दूर करेगा ये मंत्र, मथुरा में प्रेमानंद महाराज ने शिल्पा शेट्टी को दी खास सलाह, आप भी जरूर मानें
Mathura News: राज कुंद्रा ने कहा कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से और उनकी वीडियो देखकर भाबुक हुए उनके मन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने की इच्छा जागृत हुई।
मथुरा में प्रेमानंद महाराज ने शिल्पा शेट्टी को दी खास सलाह (photo: social media )
Mathura News: आज प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा। शिल्पा शेट्टी व राज कुंद्रा ने प्रेमानंद जी से मुलाकात की और उनसे जीवन के अध्यात्म के बारे में पूछा। प्रेमानंद जी ने उन्हें भगवान के नाम जप का सहारा बताया, कहां भगवान को पाने का मात्र एक ही उपाय है श्री राधा नाम का जाप करो , कम से कम 10000 माला रोज होनी चाहिए। एक अपना नियम बना लो ,जिससे जीवन सरल हो जाएगा और सारे पाप नष्ट हो जाएंगे।
राज कुंद्रा ने कहा कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से और उनकी वीडियो देखकर भाबुक हुए उनके मन में प्रेमानंद जी महाराज से मिलने की इच्छा जागृत हुई। वह अपनी पत्नी के साथ वृंदावन आए और प्रेमानंद जी महाराज से भेंट की। राज कुंद्रा का कहना है आजकल के सभी युवा पीढ़ी आपकी वीडियो से बहुत कुछ सीख रहे हैं और जीवन में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और आध्यात्मिक की ओर जा रहे हैं। युवा पीढ़ी भगवान की और आकर्षित हो रही है। उनके मन में भी इच्छा हुई कि वह अपनी पत्नी के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मिले और वह सीधे वृंदावन आ गए।
राधा नाम जप का महत्व बताया
प्रेमानंद महाराज जी से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई और मन को शांति मिली। प्रेमानंद जी महाराज ने उन्हें जीवन को सरल बनाने के लिए सिर्फ राधा नाम का सहारा बताया। राधा नाम जप का बहुत महत्व बताया। जिसे करने से जीवन धन्य होता है, सारे पाप मुक्त हो जाते हैं।
शिल्पा शेट्टी ने कहा महाराज जी आप ही हमें जीवन के अध्यात्म के बारे में बताइए। जिससे हम अपना थोड़ा समय ईश्वर ध्यान मे लगा सके और हमें भक्ति मार्ग दिखाइए, जिससे हमारा जीवन सरल और धन्य हो जाए और आने वाली पीढ़ी भी आध्यात्म की ओर बड़े।


