Mathura News: दो साल बाद लौटी अभिषेक की याददाश्त, मां से हुआ भावुक मिलन

Mathura News: वृंदावन के अपना घर आश्रम में करीब दो साल बाद महाराष्ट्र के अभिषेक धूत की मां से भावुक मुलाकात हुई। मानसिक परेशानी के चलते लापता अभिषेक की आश्रम में देखभाल और उपचार के बाद याददाश्त लौटी।

Amit Sharma
Published on: 25 Sept 2026 10:49 AM IST
Mathura News: दो साल बाद लौटी अभिषेक की याददाश्त, मां से हुआ भावुक मिलन
X

Mathura News

Mathura News: कहते हैं कि अपनों से बिछड़ने का दर्द समय के साथ भी कम नहीं होता। ऐसा ही भावुक कर देने वाला नजारा वृंदावन के अपना घर आश्रम में देखने को मिला, जहां करीब दो साल से लापता महाराष्ट्र के परभणी निवासी अभिषेक धूत अपनी मां से दोबारा मिल सके। बेटे को सामने देखते ही मां शकुंतला देवी की आंखों से आंसू छलक पड़े। मां-बेटे के इस मिलन ने आश्रम में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

जानकारी के अनुसार अभिषेक धूत करीब दो वर्ष पहले मानसिक परेशानी के चलते अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इधर भटकते हुए अभिषेक वृंदावन पहुंच गए। बताया गया कि उस समय उनकी हालत ठीक नहीं थी और वह बेसुध अवस्था में इधर-उधर घूम रहे थे। इसी दौरान अपना घर आश्रम की टीम की नजर उन पर पड़ी और उन्हें आश्रम लाकर देखभाल शुरू की गई।आश्रम में अभिषेक को इलाज के साथ भोजन, रहने की व्यवस्था और लगातार देखभाल मिली। सेवादारों के स्नेह और उपचार के बीच उनकी मानसिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। कुछ समय बाद उनकी याददाश्त लौटने लगी। अभिषेक ने जब अपने घर और परिवार के बारे में जानकारी दी तो आश्रम प्रबंधन ने परिजनों से संपर्क किया।

बेटे के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां शकुंतला देवी परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचीं। करीब दो साल बाद बेटे को सामने देखते ही उन्होंने उसे गले लगा लिया। मां-बेटे के मिलन का यह दृश्य देख आश्रम में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। शकुंतला देवी ने आश्रम के सेवादारों का आभार जताया।आश्रम के अध्यक्ष धन्नाराम चौधरी और सचिव अजय अग्रवाल ने अभिषेक को शुभकामनाएं देकर परिवार के साथ विदा किया। इस मिलन ने आश्रम की सेवा भावना और बिछड़े परिवारों को जोड़ने की पहल को भी सामने रखा।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story