Mathura News: यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Mathura News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त और पीएसी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Amit Sharma
Published on: 27 Nov 2026 5:38 PM IST
Mathura News: यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
X

Mathura News

Mathura News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी, पुलिस मुख्यालय और जिलों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, सुशील कुमार शुक्ला को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के सेनानायक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक पीटीएस गोरखपुर बनाया गया है। अजीत कुमार सिन्हा को 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी से पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड लखनऊ भेजा गया है।इसी क्रम में दिनेश त्रिपाठी को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। सतपाल को मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर अयोध्या का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

कुलदीप सिंह गुनावत को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रीति यादव को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा का सेनानायक बनाया गया हैतबादला सूची में पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमार के नाम भी शामिल हैं। पुनीत द्विवेदी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त, नीतू को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त और अमित कुमार को आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पूर्व में प्रस्तावित कुछ स्थानांतरण निरस्त भी किए गए हैं।एक साथ 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। शासन के इस फैसले को प्रदेश में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story