मथुरा में वेल्डिंग के दौरान टैंकर का चैंबर फटा, दो लोगों की मौत, एक घायल

Mathura News: मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में वेल्डिंग के दौरान टैंकर का चैंबर फट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Amit Sharma
Published on: 29 Nov 2026 6:59 PM IST
मथुरा में वेल्डिंग के दौरान टैंकर का चैंबर फटा, दो लोगों की मौत, एक घायल
X

Mathura News: दिल्ली-आगरा एनएच 19 सर्विस रोड बरेली हाईवे के नजदीक सर्विस रोड बाद पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे सर्विस रोड पर बेल्डिंग की दुकान पर खड़े एक टैंकर का चैंबर बेल्डिंग करते समय अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आकर पास में खड़े तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए।

घायलों की पहचान प्रेमपाल निवासी रांची बांगर, ट्रक ड्राइवर खजान सिंह और गोपी काका बाद वेल्डिंग का काम करने वाले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग टैंकर मे बेल्डिंग का काम कर रहे थे थे। इसी दौरान टैंकर में गैस बनने की वजह से उसका चैंबर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

धमाके की चपेट में आकर तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी प्रभारी अनुराग चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भी बुलाया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल एंबुलेंस से स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको गंभीर हालत होने की वजह से सिटी हॉस्पिटल न्यूरो सेंटर में तत्काल इलाज के लिए रेफर किया गया जहाँ इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बताई गयी जिसमे प्रेमपाल निवासी रोँची बांगर व गोपी काका बाद निवासी क़ो सिटी हॉस्पिटल मे मृत घोषित कर दिया

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टैंकर काफी देर से सड़क किनारे खड़ा था। उसमें गैस बन रही थी, जिससे अचानक चैंबर फट गया। हादसे के बाद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टैंकर में किस चीज की गैस बनी और चैंबर फटने की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर मालिक और चालक के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

हादसे के बाद सर्विस रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकार रिफाइनरी देवेश सिंह ने पहुंचकर लोगों से बात की थाना प्रभारी अनुराग चौधरी ने अपनी टीम के साथ जाम को खुलवाकर यातायात चालू करवाया घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई लोगो का कहना है की ज्यादातर जो वेल्डिंग के वर्कशॉप चल रहे है हैं वह बिना लाइसेंस के चल रहे हैं

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story