TRENDING TAGS :
Mathura News: एडवांस राशि विवाद में युवती से मारपीट, बीच-बचाव करने आए युवक का सिर फूटा
Mathura News: वृंदावन के चैतन्य विहार क्षेत्र में एडवांस राशि वापस मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। युवती ने गेस्ट हाउस संचालक पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि बीच-बचाव करने आए युवक के लाठी लगने से घायल होने की बात कही गई है।
Mathura News
Mathura News: चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में एडवांस जमा राशि वापस मांगने पर संचालक द्वारा युवती के साथ अभद्रता और उसके साथी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मारपीट में बीच-बचाव करने आए युवक का सिर फट गया, जिसे पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
एडवांस रकम लौटाने को लेकर हुआ विवाद
छत्तीसगढ़ निवासी पीड़िता के अनुसार, उसने जनवरी माह में गेस्ट हाउस संचालन के लिए संचालक को ₹2.75 लाख की अग्रिम (एडवांस) राशि दी थी। हालांकि, तय समझौते के अनुसार उसे पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं कराए गए। जब युवती ने अपनी जमा राशि वापस मांगी, तो संचालक टालमटोल करने लगा।
मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार को पीड़िता अपने माता-पिता और कोसीकलां निवासी परिचित अनुराग शर्मा के साथ बात करने गेस्ट हाउस पहुंची। आरोप है कि रकम वापसी की बात पर संचालक भड़क गया और युवती से बहस करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया।जब अनुराग शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो गेस्ट हाउस संचालक ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में लाठी लगने से अनुराग लहूलुहान होकर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही कोतवाली वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुराग को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।


