TRENDING TAGS :
Mathura News: बंद कमरे में महिला का गला कटा शव मिल, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Mathura News: जैंत क्षेत्र के गांव बाठी में महिला का शव बंद कमरे में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बंद कमरे में महिला का गला कटा शव मिलने से सनसनी (मृतक महिला की फाइल फोटो) (Photo- Newstrack)
Mathura News: मथुरा जनपद के थाना जैंत क्षेत्र के गांव बाठी में मंगलवार को एक महिला का गला कटा शव बंद कमरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान विजय (पत्नी राजपाल), निवासी जाटव मोहल्ला, गांव बाठी के रूप में हुई है। बताया गया कि उसका पति अलीगढ़ में नौकरी करता है, जबकि दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं।
महिला का शव बेड पर पड़ा मिला
घटना के समय महिला घर में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद मिले। बाद में पड़ोसी दूसरी छत के रास्ते ऊपर पहुंचे तो महिला का शव बेड पर पड़ा मिला और कमरे में खून फैला हुआ था।
घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा, सीओ सिटी राजीव कुमार, थाना प्रभारी जैंत सोनू कुमार तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
फिलहाल हत्या, आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


