अंखिया निकाल लेब...औकात में रह..., पार्सल अधीक्षक ने की RPF जवान से गुंडई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mau Railway Viral Video: पार्सल कार्यालय में तैनात एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान को खुलेआम धमकी देते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 11 Feb 2026 2:11 PM IST
Mau Railway Viral Video
X

Mau Railway Viral Video

Mau Railway Viral Video: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से रेलवे विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक मामला सामने आया है। पार्सल कार्यालय में तैनात एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान को खुलेआम धमकी देते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 1 मिनट 46 सेकंड का यह वीडियो सामने आने के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में अधिकारी खुद को “राकेश कुमार सिंह, पार्सल अधीक्षक मऊ” बताते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका लहजा बेहद आक्रामक और दबंगई भरा दिखाई देता है। वह RPF जवान पर भड़कते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां करते सुनाई देते हैं। कथित तौर पर उन्होंने जवान को धमकी देते हुए कहा, “अंखिया निकाल लेब, औकात में रहो।” इस तरह की भाषा और व्यवहार ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रेलवे परिसर के अंदर की बताई जा रही है। किसी बात को लेकर पार्सल अधीक्षक और RPF जवान के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गया। विवाद बढ़ने पर अधिकारी ने वर्दीधारी जवान को ही धमकी दे डाली। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे विभाग और RPF महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने अधिकारी के व्यवहार की कड़ी निंदा की है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर रेलवे प्रशासन पर टिकी है कि वह वायरल वीडियो के आधार पर क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले में जवाबदेही तय की जाएगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story