Umashankar Singh के निधन से भावुक हुईं मायावती, बोलीं- उनकी निष्ठा की जितनी तारीफ करें कम

Mayawati On Umashankar Death: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने गहरा दुख जताया है। मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पार्टी का कर्मठ, ईमानदार और पूरी तरह वफादार नेता बताया।

Aditya Kumar Verma
Published on: 5 Aug 2026 11:05 PM IST
Mayawati On Umashankar Death
X

Image Source- Social Media

Mayawati On Umashankar Death: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने गहरा दुख जताया है। मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पार्टी का कर्मठ, ईमानदार और पूरी तरह वफादार नेता बताया।

मायावती ने कहा कि बलिया की रसड़ा विधानसभा (Rasra Assembly) सीट से लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह के लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने उनके परिवार और सभी चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

'उनकी निष्ठा की जितनी तारीफ की जाए कम है'

मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह का पूरा परिवार भी बसपा परिवार की तरह है और उनके परिवार के सभी लोग उन्हें बड़ी बहन की तरह सम्मान देते हैं।

उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी और उनके परिवार को बड़ी क्षति पहुंची है।


'पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है'

मायावती ने बताया कि वह लगातार उमाशंकर सिंह के पुत्र के संपर्क में थीं और बुधवार शाम उनके निधन की जानकारी भी उन्हें उनके बेटे से ही मिली।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और पूरी बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।

बसपा के इकलौते विधायक थे उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह के निधन के बाद बसपा को बड़ा झटका लगा है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के इकलौते विधायक बने थे। रसड़ा विधानसभा सीट से उन्होंने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी।

छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले उमाशंकर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर विधानसभा तक का सफर तय किया और क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story