×

Meerut Nagar Nigam Ward No.9: मेरठ नगर निगम वार्ड संख्या 9 कासमपुर के पार्षद प्रिया शाक्य, काम से हैं क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित

Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad: 2017 के चुनाव में 25.95 फीसदी मत लेकर पहली बार पार्षद बनी पार्षद प्रिया के काम से क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित हैं

Sushil Kumar
Published on: 5 Dec 2022 3:14 PM GMT (Updated on: 5 Dec 2022 3:14 PM GMT)
meerut nagar nigam ward number 9 Kasampur BJP Parshad Priya Shakya
X

meerut nagar nigam ward number 9 Kasampur BJP Parshad Priya Shakya 

Meerut Nagar Nigam Ward No.51 Parshad: नगर निगम वार्ड नौ (कासमपुर) की बीजेपी की पार्षद प्रिया शाक्य की जनता के बीच मौजूदगी हमेशा रहती है। पोस्ट ग्रेजुएट प्रिया शाक्य मिलनसार और मृदभाषी हैं। 2017 के चुनाव में 25.95 फीसदी मत लेकर पहली बार पार्षद बनी पार्षद प्रिया के काम से क्षेत्र के लोग काफी प्रभावित हैं। उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि उन्हें एक योग्य, शिक्षित और लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम करने वाली प्रिया शाक्य के रूप में पार्षद मिली है।

प्रिया शाक्य का दावा है कि उनके द्वारा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। वह कहती हैं,"करीब ढाई साल का समय कोरोना में खराब चले जाने के बावजूद उन्होंने अपने वार्ड के विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी का नतीजा है कि क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान कराने में सफल रही हूं।"

कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए पार्षद कहती हैं,"सात करोड़ से अधिक के कराए गए कामों में कासमपुर में ग्रास मंडी के रेलवे फाटक से डिस्टलरी आबू नाले तक नाले का निर्माण,कासमपुर में ही दोनों साइड के नाले बनवायें हैं। इसके अलावा अशोकपुरी में पाल धर्मशाला से लेकर कासमपुर आबूनाले तक नाले का निर्माण कराया। कैंट स्टेशन तक सड़क का निर्माण और दोनो तरफ नाले का निर्माण, इसके अलावा गढवाली क्षेत्र की सभी कच्ची गलियों को पक्का कराया। इसके अलावा क्षेत्र की 15-16 गलियों का निर्माण कार्य कराया।" प्रिया शाक्य के वार्ड के विकास के काम में उनके ससुर हेतराम शाक्य भी काफी मदद करते हैं।जो कि क्षेत्र के जाने-माने समाज सेवी हैं।

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में हेतराम कहते हैं,"पीने के पानी की क्षेत्र में कोई दिक्कत नहीं है। सबमर्सिबल पंप लगे हैं। एक साधु नगर में हैं । दूसरा अशोकपुरी में लग रहा है। जहां तक सीवर की बात है तो अभी हमारे क्षेत्र में सीवर लाइऩ नहीं डली है। कंकरखेडा में हमारे यहां कहीं पर भी नहीं है सीवर लाइन।" आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है? इस सवाल पर हेतराम कहते हैं," दो प्राइमरी स्कूल हैं हमारे क्षेत्र में। दोनों की ही हालत ठीक है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एक टीकाराम कालोनी में है। इसकी हालत भी ठीक है। इसके निर्माण के लिए हमने ही जमीन दी थी। हमारे पिताजी टीकाराम के नाम से ही है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र।

जनता आप से कब मिल सकती है? इस सवाल के जवाब में हेतराम कहते हैं,"वैसे सुबह 12 बजे तक घर पर रहकर जनता से मिलते हैं। इसके बाद अगर किसी को मिलना होता है तो लोग शाम को भी आ जाते हैं। मिलने में किसी भी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं है।" कोई ऐसा काम भी है जो आप कराना तो चाहते थे। लेकिन,करा नहीं सके? हां,काम तो रह गया है। हमारा बड़ा वार्ड है। करीब 20 हजार मतदाता हैं। साधु नगर में कुछ इलाका गड्ढे का है। ठेकेदार टेंडर ही नहीं निकाल पाते। इसके अलावा आबू नाला अपने क्षेत्र का पक्का बनवाना था। अगला चुनाव लड़ने का इरादा है। अगर ओबीसी ,जनरल होगा तो लड़ेंगे। नहीं तो पार्टी वाले को लड़वाएंगे।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story