×

Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने के लिए सरकार को भेजा मांग पत्र

Meerut News: किसान संदेश अभियान के तहत गन्ना मूल्य को जल्द से जल्द घोषित करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार को मांग पत्र प्रेषित किए।

Sushil Kumar
Published on: 9 Jan 2023 2:25 PM GMT
Farmers along with Rashtriya Lok Dal sent a demand letter to the government to announce the sugarcane price soon.
X

 मेरठ: किसानों ने राष्ट्रीय लोकदल के साथ गन्ना मूल्य जल्द घोषित करने के लिए सरकार को भेजा मांग पत्र

Meerut News: आज राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में किसान संदेश अभियान के तहत संपूर्ण जनपद में गन्ना मूल्य को जल्द से जल्द घोषित करने हेतु 5000 से अधिक राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने मिलकर मांग पत्र उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किए।

उसी परिपेक्ष में चौधरी चरण सिंह पार्क कमिश्नरी चौराहा पर महानगर अध्यक्ष उज्जवल अरोड़ा के नेतृत्व में किसानों के हुजूम के साथ कचहरी परिसर स्थित डाकघर जाकर पत्र प्रेषित किए गए। चौधरी चरण सिंह पार्क पर जनपद मेरठ किसान संदेश अभियान के प्रभारी भूपेंद्र सिंह चौधरी सोहराब ग्यास पूर्व विधायक विनोद हरित विनय मल्लापुर आदि लोगों ने सैकड़ों किसानों के साथ जाकर कचहरी स्थित डाकघर परिसर में मांग पत्र प्रेषित किए। वही कस्बा किठौर में राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ के नेतृत्व में 500 से अधिक पत्र उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किए गए।

किसानों द्वारा डेढ़ सौ से अधिक मांग पत्र प्रेषित किए गए

वही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित डाक घर पर राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे के नेतृत्व में किसानों द्वारा डेढ़ सौ से अधिक मांग पत्र प्रेषित किए गए। वही सिवालखास विधानसभा अंतर्गत विधायक गुलाम मोहम्मद द्वारा 200 से अधिक पत्र प्रेषित किए गए तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नदीम चौहान के नेतृत्व में सिवालखास कस्बे के डाकघर मैं सौ से अधिक पत्र प्रेषित किए गए।

गन्ने के रेट घोषित करने की मांग

वही हस्तिनापुर विधानसभा के अंतर्गत मवाना डाकघर पर चौधरी रतन सिंह द्वारा तथा हस्तिनापुर डाकघर पर पिंटू देशवाल और अक्षय अतलपुर द्वारा किसानों को साथ ले जाकर उत्तर प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द गन्ने के रेट घोषित करने के संबंध में पत्र प्रेषित किए गए। वहीं फलावदा तथा गड़ीना डाकघर पर प्रदेश महासचिव आतिर रिजवी द्वारा 100 से अधिक पत्र किसानों को स्वयं साथ ले जाकर प्रेषित किए गए।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story