TRENDING TAGS :
Meerut राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़के अभिमन्यु त्यागी, बोले- राजनीतिक हताशा दिखा रहे लोनी विधायक
Meerut News: कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर निशाना साधा, बोले- जनता के सवालों का जवाब दें।
Meerut News: Abhimanyu Tyagi
Meerut News: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अभिमन्यु त्यागी ने लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले भाजपा की राजनीतिक हताशा को दर्शाते हैं। जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करना मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
त्यागी ने कहा कि मतदाता सूची, एसआईआर और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर विपक्ष ने जो सवाल उठाए हैं, वे करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े हैं। भाजपा को इन सवालों का जवाब तथ्यों के साथ देना चाहिए। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनके सवालों का जवाब देने के बजाय आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं और युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दे हैं। भाजपा नेताओं को इन पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने लोनी विधायक को राहुल गांधी की चिंता छोड़कर अपनी सरकार के काम गिनाने और क्षेत्र की जनता के सवालों का जवाब देने की सलाह दी।
त्यागी ने कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी। व्यक्तिगत टिप्पणियां पार्टी को जनता के सवाल उठाने से पीछे नहीं हटा सकतीं।


