×

Meerut News: कृषि वैज्ञानिक बोले-दलहन और तिलहन पर ध्यान दें किसान, मेले में उत्पादन बढ़ाने के दिए टिप्स

Meerut News: मेले में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, बागपत और गौतमबुद्धनगर के कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक (कृ0र0) मेरठ मंडल मेरठ अशोक कुमार यादव रहे।

Sushil Kumar
Published on: 28 Feb 2025 5:20 PM IST
Meerut News
X

Meerut News (Image From Social Media)

Meerut News: सरकार खाद्य तेल के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए दलहन और तिलहन के विकास कार्यक्रम पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इस दिशा में बेहतर प्रगति के लिए जरूरी है कि किसान दलहन और तिलहन का उत्पादन और भी ज्यादा बढ़ाएं। यह कहना है वेटनरी क्लीनिकल काम्पलेक्स सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित मंडल व जनपद स्तरीय तिलहन मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों का। इस मेले में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड, बागपत और गौतमबुद्धनगर के कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले के मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक (कृ0र0) मेरठ मंडल मेरठ अशोक कुमार यादव रहे।

मेले में आए डा0 राजेन्द्र सिंह प्रधान कीट कृषि वैज्ञानिक द्वारा मेले में उपस्थित कृषको को दलहनी व तिलहनी फसलो का उत्पादन बढाने, फसल में लगे कीट/रोग की रोकथाम एवं उसके उपचार के विषय में जानकारी, फसलो में रासायनिक उर्वरको का कम प्रयोग करने एवं संतुलित उर्वरको का प्रयोग करने, सब्जियो की फसलो में कम से कम रासायनिक उर्वरको का प्रयोग करने, मृदा का उपचार करने, सरसो में सफेद कीट आदि के बारे में जानकारी दी। डा0 कृष्ण कुमार इफको द्वारा नैनो यूरिया व डीएपी नैनो का प्रयोग करने, इन उर्वरको को फसल की पत्तियो पर स्प्रे करने आदि के बारे में जानकारी दी।

डा0 प्रदीप भारद्वाज द्वारा मृदा परीक्षण की तकनीकी जानकारी, मृदा नमूना लेने की विधि, उर्वरको का बुवाई के समय प्रयोग करने, ज्यादा उर्वरको/रासायनिक प्रयोग करने से भूमि का पीएच बदलने के विषय में जानकारी दीं। डा0 कृष्ण गोपाल यादव द्वारा तिलहनी फसलो को बढावा देने, गन्ने की फसल प्रजातियो को गन्ने की बुवाई की विधि फसलो में संतुलित उर्वरको का प्रयोग करने, फसलो में जीवांश की मात्रा बढाने हेतु जानकारी दी गई। डा0 रघुवीर सिंह द्वारा तिलहन का उपज करने व एरिया बढाने, सरसो की प्रजातियों, सरसो तेल का महत्व गन्ना, गेहूं व धान की फसल के अलावा सरसो की फसल को बढावा देने आदि के विष य में जानकारी दी।

तिलहन मेंला में जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल सिंह द्वारा कृषको को तिलहनी फसलो को बढावा देने के विषय में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिंया द्वारा मेले में तिलहनी फसलो को बढावा देने व जनपद में संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक (कृ0र0) द्वारा गन्ने की खेती कम करके तिलहनी फसलो को बढावा देने, फसलो में ट्राईकारमा, ट्राइकोकार्ड, फसलो में लगे कीट/रोग की रोकथाम करने, बायोपेस्टीसाइड का प्रयोग करने आदि के विषय में जानकारी दी गई।



Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story