Meerut News: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अंकित चौधरी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

Meerut News: भाजपा मुख्यालय में हुई मुलाकात में पश्चिमी यूपी में संगठन विस्तार, बूथ मजबूती और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर मंथन हुआ।

Sushil Kumar
Published on: 21 May 2026 9:03 PM IST
Ankit Choudhary meets BJP National President Nitin Nabin, discusses organization strengthening
X

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अंकित चौधरी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा (Photo- Newstrack)

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी की सक्रियता को लेकर चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार, मुलाकात में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। अंकित चौधरी ने मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चल रहे जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को प्राथमिकता देती है

भाजपा मुख्यालय में हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि भाजपा लगातार संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व के बीच संवाद संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।

मुलाकात के बाद अंकित चौधरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी संगठनात्मक सक्रियता बनाए रखने और जनता के बीच लगातार संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story