Meerut News: 50 हजार की लूट का 24 घंटे में खुलासा, तीन बदमाशों समेत दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ के भावनपुर में 50 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। तीन बदमाशों और दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया।

Sushil Kumar
Published on: 6 Oct 2026 1:59 PM IST
Meerut News
X

Meerut News(Photo-Social Media)

Meerut News: भावनपुर क्षेत्र में 50 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में नया मोड़ तब आया, जब पूछताछ के दौरान घटना में भावनपुर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों के कथित सहयोग की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 25 हजार रुपये, तमंचा-कारतूस, दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

ज्ञानपुर के जंगल में रोका था बाइक सवार को

पुलिस के अनुसार, मवाना के जयसिंहपुर निवासी इरशाद पांच अक्टूबर को भावनपुर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव के जंगल में ट्यूबवेल के पास से जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने मोटरसाइकिल रोककर उनसे 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इरशाद की शिकायत पर भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया।

पूछताछ में पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने का दावा

पुलिस ने मामले में ज्ञानपुर निवासी साजिद उर्फ पिस्टल और किनानगर निवासी फैजान व अभिषेक को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भावनपुर थाने में तैनात पुलिसकर्मी प्रसन्नचित्त और आशीष कुमार के सहयोग की जानकारी दी। इसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों की घटना में क्या भूमिका थी और उन्होंने आरोपियों की किस तरह मदद की।

रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी का भी खुलासा

पुलिस को आरोपियों के पास से 37 ऐसी गड्डियां भी मिलीं, जिनके ऊपर 100, 200 और 500 रुपये के असली नोट लगे थे। पुलिस के अनुसार, इन गड्डियों का इस्तेमाल लोगों को रुपये दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने में किया जाता था। यानी लूट के साथ आरोपियों के ठगी के नेटवर्क से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।

साजिद पर पहले से पांच मुकदमे

पुलिस के अनुसार, साजिद उर्फ पिस्टल के खिलाफ भावनपुर थाने में पहले से हथियार अधिनियम, धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। पांचवां मुकदमा इसी लूट की घटना का है। फैजान के खिलाफ भी पहले एक मुकदमा दर्ज बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर

Sushil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sushil Kumar

वरिष्ठ संवाददाता, मेरठmeerutsushilkumar@newstrack.com
Next Story